Monday, June 17, 2013
घाघ की कहावत को साकार किया जिले के किसानों ने
हुनर से लिख रहे तरक्की की इबारत
सीतापुर। ‘उत्तम खेती मध्यम बान। निषद चाकरी भीख निदान।।’ घाघ की यह प्रसिद्ध कहावत सीतापुर जिले में एकदम सटीक बैठ रही है। जिले के एक-दो नहीं बल्कि 24 गन्ना किसानों ने खेती की आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीक अपना कर वो कारनामा कर दिखाया है, जिसकी ख्याति प्रदेश के दूसरे जनपदों में भी पहुंच गई है। इन किसानों ने औसत उपज का पांच गुना गन्ना उगाकार लोगों को चकित कर दिया है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों के गन्ना किसान और चीनी मिलों के प्रबंधकों के अलावा कई कृषि वैज्ञानिक भी इनके खेतों का अवलोकन कर चुके हैं। यह गन्ना किसान अपने हुनर से खेती के जरिए तरक्की की इबारत लिख रहे हैं।
रोजगार की तलाश में गांवों से शहरों की ओर पलायन करने वाले युवाओं में किसान खेती में नई उम्मीद जगा रहे हैं। बिसवां चीनी मिल क्षेत्र के बखरिया गांव के आरिफ खान और अब्दुल हादी, टिकरा गांव के शैलेंद्र वर्मा, बाढ़रमऊ के ओमकार नाथ वर्मा, रामगढ़ चीनी मिल क्षेत्र के भानु प्रताप के खेतोें में मौजूदा समय में लगे गन्ने की ऊचाईं 10 से 11 फीट है। प्रत्येक पौधे से 12 से 18 तक कल्ले निकल चुके हैं। खेतों का निरीक्षण कर चुके फसल एवं पौध सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. दया शंकर श्रीवास्तव का मानना है कि फसल की प्रारंभिक अवस्था को देखते हुए अनुमान है कि इन खेतों में औसत उपज से पांच से छह गुना अधिक उत्पादन होगा। इन गन्ना किसानों ने खेतों में गन्ने के साथ सह फसली की भी बोआई की है। जिसकी वे कटाई कर चुके हैं। शैलेंद्र वर्मा ने पत्ता गोभी, ओमकार नाथ वर्मा ने सरसों, अब्दुल हादी ने लाही और आलू को सह फसल के रूप में बोया था। इससे इन किसानों को अतिरिक्त लाभ हुआ है। जिला गन्नाधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले में गन्ने की औसत उपज 565 कुंतल प्रति हेक्टेयर है। जबकि इन खेतों में 2500-3000 कुंतल प्रति हेक्टेयर की पैदावार होगी।
इन गन्ना किसानों ने बताया कि खेती में यह ‘कारनामा’ यूं ही नहीं हो गया है। इसके लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। किसानों की माने तो गन्ना बोआई का जो आदर्श समय (25 अगस्त से 20 सितंबर) में ट्रेंच विधि से बोआई कर खाद और पानी की संतुलित मात्रा का समय पर उपयोग किया गया। जिला गन्नाधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी चीनी मिलों को इस बाबत एक पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में ऐसे ही गन्ना किसानों का चयन कर उन्हें खेती की आधुनिक और वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी जाए। इन किसानाें की मेहनत दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है।
Wednesday, June 12, 2013
जिले में जल संरक्षण के कोई इंतजाम नहीं, खिसक रहा जल स्तर
सीतापुर। भूजल संरक्षण ·ो ले·र जिला प्रशासन ·ितना गंभीर हैं। इस·ा अंदाजा महज इसी बात से लगाया जा स·ता है ·ि शासनादेश ·े बावजूद जिले में बारिश ·े पानी ·ो संरक्षित ·रने ·ी ·ोई व्यवस्था नहीं है। सदर तहसील भवन ·े अलावा जिले भर में ·ोई दूसरा जल संरक्षण संयंत्र नहीं लगा है। जिले ·े ·समंडा, गोंदलामऊ और संदना विकास खंडों में भूगर्भ जल स्तर लगातार नीचे खिस· रहा है। मनरेगा ·े तहत जो तालाब खोदे गए उनमें भी पानी संग्रहित ·रने ·ी ·ोई व्यवस्था नहीं ·ी गई है। प्रा·ृति· रूप से बारिश ·ा जो पानी जमीन ·े अंदर समा रहा है वह भी हालात में ·ोई सुधार नहीं ·र पा रहा हैं। जिस ·ारण जिले ·ा भू-जल स्तर लगातार नीचे गिरता जा रहा है। जिले ·े विभिन्न वि·ास खण्डों में ·िये गये सर्वेक्षण ·े नतीजे बेहद चौ·ाने वाले रहे।
जिले ·े गोंदलामऊ व एलिया ब्ला· जल स्तर ·े मामले में खतरे ·े निशान पर पहुंच गए हैं। राज·ीय नल·ूपों ·ी मोटरें हल्टिंग ·रने लगी हैं। जल दोहन ·ा यही हाल रहा तो वह समय दूर नहीं जब पेयजल ·ी समस्या सामने आ जाए। सीतापुर ·े जल स्तर में गिरावट आई है। भूगर्भ जल विभाग से प्राप्त आं·ड़ों ·े अनुसार जिले ·े गोंदलामऊ और एलिया ब्ला·ों में पिछले १० वर्षों से औसतन प्रतिवर्ष २० सेमी. ·े जल स्तर में गिरावट देखी जा रही है। यह दोनों ब्ला· सेमी ·्रिटि·ल ·ी श्रेणी में आ गए हैं। गोंदलामऊ ब्ला· ·े ७३८.७९ हेक्टयर क्षेत्रफल ·े जलस्तर में ए· मीटर ·ी वृद्घि ·ी जरूरत है। यहां ·े स्वच्छ पयेजल ·े जल स्तर में ७९.३१ प्रतिशत ·मी पाई गई है। इसी तरह एलिया ब्ला· ·े ११२३.१२ हेक्टेयर ·े क्षेत्रफल ·े भी जलस्तर में ए· मीटर पानी ·ी बढ़ोत्तरी ·ी जरूरत है। यहां पर स्वच्छ पयेजल ·े जल स्तर में ९४.८१ प्रतिशत ·मी दर्ज ·ी गई है। इस·े अलावा महोली, खैराबाद व हरगांव ब्ला·ों में भी जल स्तर ·म होने ·ा आभास हो रहा है। वजह यह है ·ि इन ब्ला· में स्थापित नल·ूपों ·ी मोटरें पानी ·म और रु·-रु··र उठा रही हैं। उन्होंने ·हा ·ि गर्मी ·ा यदि यही हाल रहा तो अगले दो माह में जल स्तर ५ फुट और नीचे खिस· जाएगा और बोरिंग में १० फुट पाइप बढ़ाना पड़ेगा।प्वाइंटर
जिले में भूजल ·ी स्थिति
·ुल उपलब्ध भूजल : २११७७४.३४ हेक्टो मीटर
भूजल ·ा उपयोग : १३२२०७.८६ हेक्टो मीटर
अवशेष जल : ७४६६९.८९ हेक्टो मीटर
भूजल उपयोग ·ा प्रतिशत : ६२.४३
जिले में ·ुल नल·ूप : ७१०
जिले में ·ुल हैंडपंप : ४०६३
बॉक्स
जल स्तर सामान्य रखने ·े लिए जरूरत
साल भर में ·म से ·म १००० एमएम बारिश होनी चाहिए
पिछले साल हुई थी मात्र ७०० एमएम बारिश
जल दोहन ·ो रो·ना चाहिए
पानी ·ा बे·ार में न बहाएं
Sunday, June 2, 2013
Monday, May 27, 2013
Subscribe to:
Posts (Atom)




